1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अजय देवगन ने सोनाक्षी सिन्हा को बनाया ‘अप्रैल फूल’

जब अजय देवगन ने सोनाक्षी सिन्हा को बनाया ‘अप्रैल फूल’

 Published : Apr 01, 2018 12:09 pm IST,  Updated : Apr 01, 2018 12:09 pm IST

अभिनेता अजय देवगन ने एक बार उनके साथ ऐसा तीखा मजाक किया था, जैसा उनके साथ पहले कभी नहीं हुआ।

अजय-सोनाक्षी- India TV Hindi
अजय-सोनाक्षी

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि अभिनेता अजय देवगन ने एक बार उनके साथ ऐसा तीखा मजाक किया था, जैसा उनके साथ पहले कभी नहीं हुआ। चैनल एमटीवी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, अभिनेत्री ने अजय की शरारत के बारे में एमटीवी बीट्स के शो 'लोल अप्रैल' में बताया।

सोनाक्षी ने कहा, "पटियाला में 'सन ऑफ सरदार' की शूटिंग के दौरान जब पूरी टीम डिनर कर रही थी तो अजय सर एक कटोरे में गाजर का हलवा लेकर आए और सह कहकर उसे चखने के लिए कहा कि यह बहुत स्पेशल और स्वादिष्ट है।"

उन्होंने कहा, "हालांकि कि मैं गाजर का हलवा नहीं खाती, लेकिन उनके बार-बार आग्रह करने के कारण मैंने एक चम्मच हलवा खा लिया। मुझे नहीं पता था कि वह हलवा नहीं बल्कि मिर्च का पेस्ट था। मेरे कानों से धुआं निकलने लगा और आंखों में पानी आ गया। मेरे साथ किसी ने इससे पहले इतना तीखा मजाक कभी नहीं किया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन