नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल को इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन कपल में से एक कहा जाता है। दोनों की कैमेस्ट्री रियल लाइफ में जितनी खूबसूरत है, उतने ही बेहतरीन ये पर्दे पर भी दिखाई देते हैं। हालांकि दोनों को लंबे समय से एक साथ किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। लेकिन अब अजय देवगन का कहना है कि वह काजोल के लिए काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उनकी एक शर्त है। दरअसल उन्होंने कहा है कि काजोल के साथ काम करने के लिए अच्छी पटकथा की जरूरत होगी। अजय और काजोल ने इससे पहले 'इश्क', 'राजू चाचा', 'प्यार तो होना ही था' और 'यू मी और हम' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
Related Stories
यह जोड़ी दोबारा कब एक साथ पर्दे पर नजर आएगी, इस पर अजय ने बताया, "यह निर्भर करता है। जब भी हमें अच्छी पटकथा मिलेगी। हम दोनों को एक फिल्म में कास्ट करना आसान नहीं है। इसके लिए अच्छी पटकथा की जरूरत होगी।" अजय ने काजोल के साथ 1999 में शादी की थी, इन दोनों के दो बच्चे है- 15 साल की बेटी नायसा और 8 वर्ष का बेटा युग।
अजय ने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन के बारे में कहा, "मैं अपने काम और परिवार को बहुत अच्छी तरह से संतुलित रखता हूं। मैं अपने बच्चों के साथ बहुत समय बिताता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि आप काम में फंस जाते हैं लेकिन ज्यादातर समय मैं देखता हूं कि मैं बच्चों को समय दे सकूं। मैं अपनी बेटी नायसा के साथ समय बिताने के लिए सिंगापुर जा रहा हूं और यहां भी मैं आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करता हूं और रविवार को छुट्टी लेता हूं।"