अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी' जब रिलीज हुई थी तो सैफ ने एक बयान दिया था, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। इस पर अब 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय ने जवाब दिया है, जो फनी भी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
आपको बता दें कि 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की रिलीज के बाद सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रिटिश से पहले भारत की कोई अवधारणा नहीं थी। इस स्टेटमेंट के बाद ट्विटर पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी।
सैफ अली खान ने कहा- 'ब्रिटिश से पहले भारत की कोई अवधारणा नहीं थी', सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
अब 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च पर जब एक रिपोर्टर ने अजय देवगन से पूछा कि इस बात को लेकर वो सैफ से नाराज थे? तो एक्टर ने मजाक में कहा, 'हां, मैं बहुत नाराज था। मैं उसके घर भी गया था और उसे बहुत मारा था। उसकी टांगे तोड़ दी थी।' हालांकि बाद में अजय ने सीरियस होकर कहा कि 'पता नहीं आप लोगों को ऐसी खबरें कहां से मिलती हैं.. इसके बारे में क्या कहूं.. ऐसा कुछ भी नहीं है।'
बता दें कि अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार एक साथ 'सूर्यवंशी' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये मूवी 24 मार्च 2020 को रिलीज हो रही है।