1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'मैदान' का पोस्टर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'मैदान' का पोस्टर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

 Published : Jan 28, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 12:43 pm IST

अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैदान' का टीज़र पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी।

maidaan teaser poster- India TV Hindi
मैदान का टीज़र पोस्टर

तानाजी : द अनसंग वॉरियर के बाद अजय देवगन फिल्म मैदान में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के खास समय पर बनाई गई है। फिल्म का टीज़र पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में फुटबॉल प्लेयर कीचड़ में फुटबॉल लेकर खड़े हुए हैं। पोस्टर में किसी भी प्लेयर का चेहरा नहीं दिखाया गया है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर मैदान का टीज़र पोस्टर शेयर किया है।

अजय ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- #MaidaanTeaser: मैदान के लिए तैयार हो जाइए। 27 नवंबर 2020। फिल्म में अजय देवगन लेजेंड्री कोच सईद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आएंगे। उन्हें भारत में फुटबॉल का फाउंडर कहा जाता है। सईद अब्दुल रहीम 1950-1963 तक फुटबॉल कोच और भारतीय नेशनल टीम के मैनेजर भी थी।

बीते साल अगस्त में अजय देवगन ने मैदान की शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करके शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी।

फिल्म में प्रियामणि अहम किरदार नें नजर आएंगी। मैदान को अमित शर्मा डायरेक्ट, आकाश चावला, बोनी कपूर और जी स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की 10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। तानाजी में अजय के साथ सैफ अली खान और काजोल अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन