1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय की 'शिवाय' में है इतना बड़ा सरप्राइज जिसे देख चौंक जाएंगे आप

अजय की 'शिवाय' में है इतना बड़ा सरप्राइज जिसे देख चौंक जाएंगे आप

 Published : Oct 14, 2016 01:17 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 01:18 pm IST

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शिवाय' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे अजय की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म मना जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय करने के साथ इसका निर्देशन भी किया है।

ajay- India TV Hindi
ajay

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शिवाय' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे अजय की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म मना जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय करने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। इतना ही नहीं वह इसके सह-निर्माता भी हैं। ऐसे में यह तो साफतौर पर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में उन्होंने किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है। खबरें तो ऐसी भी हैं कि अजय ने इस फिल्म में दर्शकों के लिए कई सरप्राइज रखे हैं, जो इससे पहले कभी किसी फिल्म में देखने को नहीं मिले।

इसे भी पढ़े:-

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अजय की इस फिल्म में 1 या 2 नहीं बल्कि 5 विलेन देखने को मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में अजय 5वें विलन तक पहुंचने के लिए 4 खलनायकों से लड़ते हुए दिखेंगे। फिल्म का 5वां शक्तिशाली विलेन इस फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज होगा। अजय ने अंत तक इसके चेहरों को दर्शकों के लिए सस्पेंस बनाकर रखा है। इसके बारे में जानने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

अजय ने इस फिल्म को बनाते हुए पूरी कोशिश की है कि वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला पाएं। उन्होंने खास इस फिल्म के लिए अपनी 'नो किसिंग' पॉलिसी भी तोड़ दी है। फिल्म में वह अभिनेत्री काफी इंटीमेट सीन और लिप-लॉक करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के जितने भी टीजर और पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं, उसने दर्शकों के दिलों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता कई ज्यादा बढ़ा दी है। शिवाय दीवाली के खास मौके पर 28 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन