मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर चर्च का विषय बने हुए हैं। इसके अलावा अब वह जल्द ही छोटे पर्दे के लोकप्रिय के शो 'सावधान इंडिया' की मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। अजय ने बताया है कि वह इस शो के कुछ एपिसोड की मेजबानी करेंगे। वर्तमान में अजय अपनी आने वाली फिल्म 'शिवाय' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। वह 'सावधान इंडिया' के नए सीजन का प्रचार करेंगे, जिसकी अपराध से लड़ने के लिए टैगलाइन 'डर कर नहीं डट कर' है। अजय टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर दर्शकों से जुड़ने को लेकर रोमांचित हैं।
इसे भी पढ़े:- अजय देवगन ने शिल्पा शेट्टी को दिया ऐसा अनोखा गिफ्ट, जानकर चौंक जाएंगे आप
अजय ने एक बयान में कहा, "इस बार नए सीजन के साथ लोगों को संदेश दिया जाएगा कि लोग खुद को महज दर्शक ही न समझें बल्कि अपराध के खिलाफ लड़ाई की भावना और खुद को सशक्त महसूस करें। इस शो से जुड़ने और कुछ एपिसोड की मेजबानी के साथ सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'
अजय बड़े पर्दे पर फिल्म 'शिवाय' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ उन्होंने इसका निर्देशिन भी किया है इतना ही नहीं वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा इसमें वीर दास, सायशा सहगल और एरीका कार जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं।