1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन से ऋतिक रोशन तक, बॉलीवुड हस्तियों ने कोरोना वॉरियर्स को ब्लड डोनेट करने की अपील की

अजय देवगन से ऋतिक रोशन तक, बॉलीवुड हस्तियों ने कोरोना वॉरियर्स को ब्लड डोनेट करने की अपील की

 Published : Apr 20, 2020 09:46 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 10:04 pm IST

कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि जो लोग कोविड-19 से ठीक हो रहे हैं, उनका ब्लड अन्य मरीजों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

corona warriors plasma donation- India TV Hindi
बॉलीवुड हस्तियों ने कोरोना वॉरियर्स से ब्लड डोनेट करने की अपील की Image Source : INSTAGRAM

इस समय पूरा देश जानलेवा महामारी से लड़ रहा है। कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी जरुरतमंदों के लिए डोनेशन देने से लेकर समाज में जागरुकता फैलाने का काम कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि जो लोग कोविड-19 से ठीक हो रहे हैं, उनका ब्लड अन्य मरीजों के लिए मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में अजय देवगन, ऋतिक रोशन, वरुण धवन और आमिर खान सहित कई हस्तियों ने कोरोना वॉरियर्स से ब्लड डोनेट करने की अपील की है। 

आमिर खान ने ट्वीट शेयर किया है, जिसमें ब्लड डोनेट करने की अपील की गई है।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अगर आप कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं तो आप कोरोना वॉरियर्स हैं। आप दुश्मन का सफाया कर सकते हैं। आपके खून में वो बुलेट है, जो इस वायरस को मार सकती है। इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए कृप्या ब्लड डोनेट करें।'

ऋतिक रोशन ने भी ट्विटर पर ब्लड डोनेट करने की अपील करते हुए ट्वीट किया है।

वरुण धवन ने भी स्टेटमेंट शेयर करते हुए वॉरियर्स से कोरोना पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन