1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या अजय देवगन का हेलीकॉप्टर हो गया है क्रैश, वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें!

क्या अजय देवगन का हेलीकॉप्टर हो गया है क्रैश, वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें!

 Published : May 16, 2018 05:06 pm IST,  Updated : May 16, 2018 05:06 pm IST

अजय देवगन की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में अजय देवगन के चेहरे पर चोट के काफी निशान हैं। 

अजय देवगन- India TV Hindi
अजय देवगन

नई दिल्ली: अजय देवगन की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में अजय देवगन के चेहरे पर चोट के काफी निशान हैं। कहा जा रहा है कि अजय देवगन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाबलेश्वर के पास अजय का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दावा ये भी था कि इस दुर्घटना में अजय को चोट लग गई। लेकिन अब इन खबरों का सच सामने आया है।

दरअसल ये खबरें अफवाह हैं, अजय देवगन बिल्कुल ठीक हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। ना जाने कहां से ये तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। अजय देवगन और रणबीर कपूर लव रंजन के साथ एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। लव रंजन वहीं हैं जिन्होंने सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्में बनाई हैं। यह पहला मौका होगा जब अजय और रणबीर लव रंजन के साथ काम करेंगे।

इससे पहले अजय देवगन और रनबीर कपूर की जोड़ी प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में नजर आई थी। राजनीति की रिलीज को 8 साल हो चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन