1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल के जन्मदिन पर अजय देवगन ने कही दिल छू लेने वाली बात, रेणुका शहाणे ने भी किया विश

काजोल के जन्मदिन पर अजय देवगन ने कही दिल छू लेने वाली बात, रेणुका शहाणे ने भी किया विश

 Published : Aug 05, 2021 11:30 am IST,  Updated : Aug 05, 2021 01:29 pm IST

काजोल और अजय हिंदी सिनेमा की बेस्ट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 1999 में शादी की थी और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो शेयर कर मस्ती-मजाक करते रहते हैं।

ajay devgn wishes kajol on her birthday shares pic on instagram wrote You have managed to bring a sm- India TV Hindi
काजोल के जन्मदिन पर अजय देवगन ने कह दी दिल छू लेने वाली बात, शेयर की पुरानी तस्वीर  Image Source : INSTAGRAM: AJAYDEVGN

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली बात लिखी है। साथ ही एक पुरानी तस्वीर भी साझा की है। काजोल और अजय हिंदी सिनेमा की बेस्ट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 1999 में शादी की थी और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो शेयर कर मस्ती-मजाक करते रहते हैं। 

अजय देवगन ने काजोल संग फोटो शेयर की है, जिसमें वो हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है- "आप सबसे लंबे समय तक मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हैं...जन्मदिन मुबारक हो प्यारी काजोल, आपकी तरह ही इसे खास बनाने की कोशिश करेंगे।"

B'day: एक्टिंग के लिए काजोल ने छोड़ दी थी पढ़ाई, देखिए 90 के दशक की उनकी खूबसूरत फोटोज

वहीं, अभिनेत्री रेणुका शहाण ने भी काजोल संग फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- "हैप्पी हैप्पी बर्थडे काजोल। मेरी प्यारी एंजेल (शैतान के कपड़ों में? शायद, जब तक शैतान मनीष मल्होत्रा, एना सिंह और रितु कुमार के कपड़े पहने) प्यार, खुशी, फैमिली टाइम और यू टाइम भरा शानदार साल हो। हमेशा धन्य रहो और हमेशा अपनी अनफिल्टर्ड  और मुक्त वाली स्टाइल में रहो। आप अजेय हैं। ढेर सारा अनकंडीशनल प्यार।"

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को आखिरी बार फिल्म 'त्रिभंगा' में देखा गया था। उनकी भविष्य की परियोजनाओं में 'शशि ललिता', 'वेलैइला पट्टाधारी 3' नामक बायोपिक फिल्म और शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी का शीर्षकहीन व्यंग्यपूर्ण फैमिली ड्रामा शामिल है।

वहीं अजय देवगन के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वो और निर्माता दिल राजू ने हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘नांधी’ को हिंदी में बनाने की घोषणा की थी। 2021 में आई इस फ़िल्म का निर्देशन विजय कनकामेडाला ने किया है और इसके निर्माता सतीश वेगेसना हैं। तेलुगु फिल्म में मुख्य भूमिका में अल्लारी नरेश थे। अजय एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी काफी सक्रिय हैं। उनकी 'द बिग बुल' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इससे पहले 'त्रिभंग' भी आई थी। उनकी होम प्रोडक्शन 'मेडे' का निर्देशन भी कर रही है। इसके अलावा उनकी 'मैदान' रिलीज के लिए तैयार है। 

अजय सालों बाद संजय लीला भंसाली के साथ भी काम कर रहे हैं। वो आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नज़र आएंगे। इसके अलावा उनके पास वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' भी है। उनके इस नए शो से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। वो पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो 'भुज' में भी दिखाई देंगे। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर को काफी सराहा गया है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन