1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: अक्षय कुमार ने मुंबई के लोगों को निसर्ग चक्रवात से किया सतर्क, बताए बचाव के तरीके

Video: अक्षय कुमार ने मुंबई के लोगों को निसर्ग चक्रवात से किया सतर्क, बताए बचाव के तरीके

 Published : Jun 03, 2020 12:14 am IST,  Updated : Jun 03, 2020 05:02 pm IST

अक्षय कुमार ने बीएमसी की गाइडलाइन्स फॉलो करने को कहा है। वीडियो मे देखिए अक्षय कुमार क्या सलाह दे रहे हैं।

अक्षय कुमार- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सभी से चक्रवात निसर्ग से सावधान रहने और वश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।  चक्रवात निसर्ग तेजी से मुंबई की तरफ बढ़ रहा है। मंगलवार शाम को, अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुंबईकरों को आवश्यक सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

एक्टर अक्षय कुमार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ''बहुप्रतीक्षित मुंबई की बारिश यहाँ होती है लेकिन इस साल हमारे पास एक बिन बुलाए मेहमान है, #CycloneNisarga! यदि यह हमें हिट करता है, तो यहां बीएमसी द्वारा शेयर की गईं कुछ सावधानियां हैं,जो मैं यहां वीडियो के माध्यम से बता रहा हूं।''

फेक आर्टिकल पर अक्षय कुमार का फूटा गुस्सा, बहन के लिए पूरी फ्लाइट बुक करने की खबर को बताया अफवाह

वीडियो में, अक्षय कहते हैं: "सबसे पहले, कृपया अपने घरों से बाहर कदम न रखें। समुद्र तट के पास ना जाएं। यदि आप बाहर हैं, तो कृपया सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें। पेड़ के नीचे  ना खड़ें हों, कमजोर इमारतों के पास ना खड़े हों। कृपया अपने घर में गैस और बिजली के सभी स्रोतों को बंद कर दें यदि आवश्यक नहीं है। यदि बालकनी में एक फूलदान की तरह कोई भी ढीली वस्तुएं हैं, तो कृपया उन्हें टाई करें या बेहतर है उन्हें अंदर लाएं। कृपया मोमबत्तियां, मशाल और खाद्य सामग्री को संभाल कर रखें। अगर आपको मदद की जरूरत है, तो कृपया 1916 पर कॉल करें और बीएमसी से मदद मांगें। "

फिलहाल पार्ट 2 की कास्टिंग की खबरों को अक्षय ने फेक बताकर फैन्स को सचेत किया

अभिनेता ने सुझाव देते हए कहा- "कृपया इन सावधानियों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। कृपया किसी भी  मैसेज को बिना जाने आगे फॉर्वर्ड ना करें। सबसे महत्वपूर्ण बात, डरें नहीं। चलो इसे बहादुरी से लड़ें। यह भी गुजर जाएगा।" 

कार्तिक आर्यन ने भी फैन्स को सतर्क रहने को कहा है।  कार्तिक ने बीएमसी का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपसे अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान मच दीजिएगा और इस ऑफिशियल गाइडलाइंस को शेयर करिए। सुरक्षित रहिए। इस चक्रवात से संबंधित जानकारी और कंर्सन के लिए 1916 नंबर डायल कर 4 दबाइये।'

बीएमसी द्वारा दी गई गाइडलाइंस के अनुसार, तूफान से पहले और उस दौरान आपको ये काम करने हैं:

- घर के बाहर मौजूद सभी चीजों को अच्छी तरह से बांध दीजिए या घर के अंदर ले आइये।

- जरूरी कागजातों और ज्वैलरी को प्लास्टिक के बैग्स में रख दीजिए।
- ऑफिशियल गाइडलाइंस को टीवी या रेडियो पर सुनते रहिए।
- इमरजेंसी में लिए जाने वाले एक्शन की प्रैक्टिस करिए।
- अगर आप मिट्टी के घर, झोपड़ी में नहीं रहते हैं तो घर के सबसे मजबूत हिस्से को इमरजेंसी शेल्टर की तरह इस्तेमाल करिए। घरवालों के साथ इसकी प्रैक्टिस करके देखिए कि सभी के लिए उपयुक्त स्थान है या नहीं।
- एक इमरजेंसी किट तैयार रखिए।
- खिड़कियों से दूर रहिए। कुछ खिड़कियों को बंद करिए और कुछ को खुला रखिए, ताकि हवा का प्रेशर मेंटेन रहे।
- घर के बीचोबीच में रहिए। कॉर्नर से दूर रहिए।
- अपने हाथों से सिर और गले को ढककर सुरक्षित रखिए।
- ऑडिटोरियम या शॉपिंग मॉल जैसी जगहों से दूर रहिए, जहां लंबी-चौड़ी छत है।
- बिना जरुरत वाले सभी साधनों की लाइट बंद कर दीजिए। 
- पीने के लिए पानी एकत्र कर लीजिए।
- घायलों या फंसे हुए लोगों की मदद करिए।
- गैस सिलेंडर को भी बंद कर दीजिए। किसी भी तरह की दुर्गंध आने पर घर से तुरंत बाहर निकल जाएं।

क्या नहीं करना है:

- अफवाह मत फैलाएं और ना ही इस पर भरोसा करें।
- तूफान के दौरान गाड़ी मत चलाएं।
- जर्जर बिल्डिंग से दूर रहें।
- घायलों को इधर-उधर मत ले जाएं, अगर ऐसा करना सुरक्षित नहीं है तो, क्योंकि इससे और भी ज्यादा चोट लग सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन