1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार फिलहाल पार्ट 2 की फेक कास्टिंग पर भड़के, पोस्ट शेयर कर किया फैन्स को सचेत

अक्षय कुमार फिलहाल पार्ट 2 की फेक कास्टिंग पर भड़के, पोस्ट शेयर कर किया फैन्स को सचेत

 Published : May 30, 2020 02:01 pm IST,  Updated : May 30, 2020 02:01 pm IST

अक्षय कुमार के गाने फिलहाल पार्ट 2 की फेक कास्टिंग की खबरों पर एक्टर भड़के हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गाने की फेक कास्टिंग को लेकर नोटिस शेयर किया है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का गाना 'फिलहाल' लोगों को बहुत आया था। पार्ट 1 के सुपरहिट होने के बाद अक्षय कुमार ने फिलहाल पार्ट 2 की अनाउंसमेंट की थी। अब खबरें आ रही हैं कि फिलहाल पार्ट 2 की कास्टिंग हो रही थी। मगर अक्षय ने इन खबरों को फेक बताकर फैन्स को सचेत किया है। अक्षय ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि इस वीडियो के लिए अभी कास्टिंग नहीं हो रही है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया-कोरोना के समय फेक न्यूज तो बहुत सुनी अब फेक कास्टिंग भी हो रही है। फिलहाल ये पढ़िए। उन्होंने नोटिस में लिखा- 'हमें पता चला है कि कुछ लोग फिलहाल पार्ट 2 की कास्ट‍िंग को लेकर फेक न्यूज चला रहे थे। हम, 'फिलहाल' की टीम यह साफ करना चाहते हैं कि ना तो हम ना ही हमारा प्रोड्क्शन हाउस या बैनर या हमसे जुड़ा कोई भी व्यक्त‍िगत इंसान, एजेंसी, पार्टनरश‍िप फर्म या कंपनी इस गाने के सीक्वल की कास्ट‍िंग कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा-हम तो फिलहाल के सीक्वल के लिए किसी को भी कास्ट नहीं कर रहे हैं और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि फिलहाल की कहानी आएगी और ओरिजिनल कास्ट और टीम द्वारा ही इसे लाया जाएगा। हम अपने फैंस और व्यूअर्स से यह अनुरोध करते हैं कि वे फेक कास्ट‍िंग कॉल को नजरअंदाज करें।

आपको बता दें इस म्यूजिक वीडियो से अक्षय कुमार और नुपुर सेनन ने पहला बार साथ में काम किया था। नुपुर सेनन बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन हैं। इस गाने को बी प्राक ने गाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन