1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा के बर्थडे पर शेयर किए इमोशनल पोस्ट

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा के बर्थडे पर शेयर किए इमोशनल पोस्ट

 Published : Sep 26, 2020 07:36 am IST,  Updated : Sep 26, 2020 07:36 am IST

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा के 8वें जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM/AKSHAYKUMAR/TWINKLERKHANNA

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी नितारा शुक्रवार को 8 साल की हो गई है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बेल बॉटम की स्कॉटलैंड में शूटिंग कर रहे हैं और परिवार के साथ भी समय बिता रहे हैं।परिवार के साथ ही नितारा का बर्थडे मनाया। नितारा के जन्मदिन पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने नितारा के साथ तस्वीर शेयर करत हुए लिखा- मैं चाहता हूं कि ये पल, ये साल, बच्चों के साथ बिताया गया ये समय हमेशा रहे। हैप्पी 8वां बर्थडे मेरी प्रिंसिस, मेरी खुशी..। मैं अपनी बेबी गर्ल को बहुत प्यार करता हूं।'

ट्विंकल खन्ना ने भी पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- मेरी छोटी आज 8 साल की हो गई है! उन सभी अजीब और अद्भुत बिट्स और बोब्स के साथ जो उसके ब्रह्मांड को परवान चढ़ाने के लिए प्रतीत होते हैं। बच्चों की किताब की पहली कॉपी-'वैन आई ग्रो अप आई वॉन्ट टू बी' उसे भी समीक्षा के लिए प्रस्तुत किया गया है। मैं नहीं जानती वह क्या बनना चाहती है, मुझे पता है कि यह बहुत तेजी से हो रहा है।

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने नितारा को जन्मदिन की बधाई थी।

अक्षय कुमार के साथ बेल बॉटम में वाणी कपूर, हुमा कुरेशी और लारा दत्ता अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म को रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन