1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए लुक के साथ अक्षय कुमार ने 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट का किया ऐलान, आमिर खान की वजह से लिया फैसला

नए लुक के साथ अक्षय कुमार ने 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट का किया ऐलान, आमिर खान की वजह से लिया फैसला

 Published : Jan 27, 2020 12:34 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 12:43 pm IST

अब आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस साल क्रिसमस पर सोलो रिलीज हो रही है।

akshay kumar bachchan pandey- India TV Hindi
'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार का दमदार लुक

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार साल 2020 से लेकर अगले साल तक कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, जिनमें से एक है 'बच्चन पांडे'। इस फिल्म से अक्षय का नया लुक सामने आया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बदल दी गई है। ऐसा आमिर खान के रिक्वेस्ट करने पर किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अक्षय और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को धन्यवाद भी दिया है। 

पहले बात करते हैं अक्षय कुमार के लुक की। 'बच्चन पांडे' फिल्म के नए पोस्टर में अक्षय बेहद डरावने लग रहे हैं। मस्कुलर बॉडी, गले में मोटी-मोटी चेन और सिर पर मफलर बांधे अक्षय की एक आंख सफेद है। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। लंबी दाढ़ी और कानों में बाली पहने अक्षय का ये लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

अक्षय ने अपना लुक शेयर करते हुए बताया है कि 'बच्चन पांडे' अब 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। 

'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन: इस फिल्म को मिला हॉलिडे का जबरदस्त फायदा

दूसरी तरफ आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर कर अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला को धन्यवाद कहा है। उन्होंने बताया कि उनकी रिक्वेस्ट पर 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट बदली गई है।

बता दें कि आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इस बात का पहले ही ऐलान किया जा चुका था। वहीं, 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट भी इसी दिन रखी गई थी। ऐसे में दोनों बड़े स्टार्स की फिल्मों में जबरदस्त क्लैश होता और किसी ना किसी को नुकसान उठाना पड़ता।  

बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज' और 'बेल बॉटम' जैसी बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन