1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन: इस फिल्म को मिला हॉलिडे का जबरदस्त फायदा

'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन: इस फिल्म को मिला हॉलिडे का जबरदस्त फायदा

 Published : Jan 27, 2020 09:09 am IST,  Updated : Jan 27, 2020 11:17 am IST

कंगना रनौत की 'पंगा' और वरुण धवन व श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' 24 जनवरी 2020 को साथ में रिलीज हुई थी।

panga vs street dancer 3d box office collection day 3- India TV Hindi
'पंगा' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' 24 जनवरी को रिलीज हुई थी

मुंबई: कंगना रनौत की 'पंगा' और वरुण धवन व श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' 24 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग डे पर कंगना की फिल्म ने धीमी, जबकि वरुण और श्रद्धा की मूवी की धमाकेदार शुरुआत हुई थी, लेकिन गणतंत्र दिवस और रविवार को छुट्टी के मौके पर दोनों ही फिल्मों की कमाई में इजाफा देखने को मिला। आइये जानते हैं कि तीन दिन में दोनों में से किस फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हुई है।  

कंगना रनौत, जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा स्टारर 'पंगा' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर बताया कि 'पंगा' ने तीसरे दिन रविवार को 6.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में मूवी ने शुक्रवार को 2.70 और शनिवार को 5.61 करोड़ कमाते हुए तीन दिनों में कुल 14.91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट के निधन के बाद शोक की लहर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह सहित इन हस्तियों ने जताया दुख

'पंगा' में कंगना ने एक मां के साथ-साथ नेशनल कबड्डी प्लेयर की भी भूमिका निभाई है। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। 

रेमो डिसूजा निर्देशित 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की बात करें तो फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म ने रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें कि मूवी ने शुक्रवार को 10.26 और शनिवार को 13.21 कमाते हुए तीन दिनों में कुल 41.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

'स्ट्रीट डांसर 3डी' को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है और ये उनकी डांस फिल्म एबीसीडी की फ्रेंचाइजी है। इसमें प्रभु देवा, नोरा फतेही, राघव जुयाल, पुनीत जे पाठक, सुशांत पुजारी और सलमान युसूफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन