1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को कराटे परीक्षा के लिए दिए टिप्स

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को कराटे परीक्षा के लिए दिए टिप्स

 Published : Feb 03, 2020 05:59 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 05:59 pm IST

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को टिप्स दिए। ट्विंकल खन्ना ने शेयर की तस्वीर।

अक्षय कुमार - India TV Hindi
अक्षय कुमार  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार को हाल ही में अपनी बेटी नितारा को उसके मार्शल आर्ट परीक्षा के पहले कराटे के कुछ टिप्स देते देखा गया। अक्षय की पत्नी, अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेता को उनकी सात वर्षीय बेटी नितारा को कुछ किक्स सिखाते देखा जा सकता है।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "अपने पहले कराटे परीक्षा के लिए निकलने से पहले एक आखिरी किक।"

Bigg Boss 13: ग्रैंड फिनाले में आ सकते हैं ये मेहमान, पढ़िए पूरी डिटेल्स

इंस्टाग्राम पर साझा इस तस्वीर को 203 लाइक्स मिल चुके हैं। अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' है, जिसमें उनके विपरीत अभिनेत्री कटरीना कैफ है।

काम्या पंजाबी ने SBAS संग की शादी की शॉपिंग

अर्जुन कपूर ने मां के जन्मदिन पर कहा- 'काश हम साथ में और वक्त बिता पाते'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन