Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मानुषी छिल्लर ने 'पृथ्वीराज' के गाने की शूटिंग की, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

मानुषी छिल्लर ने 'पृथ्वीराज' के गाने की शूटिंग की, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jan 30, 2020 10:50 pm IST, Updated : Jan 30, 2020 10:51 pm IST

स वर्ल्ड, 2017 मानुषी छिल्लर आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

मानुषी छिल्लर- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर

मुंबई: मिस वर्ल्ड, 2017 मानुषी छिल्लर आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। मानुषी ने गुरुवार को बताया कि वह अपनी पहली फिल्म के एक गाने के लिए शूटिंग कर रही हैं। मानुषी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने हेयर और मेकअप क्रू के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सिर्फ इनकी परछाई ही दिख रही हैं।

इसके कैप्शन में मानुषी ने लिखा, "हर कदम पर वे मेरे पीछे हैं। हैशटैगसॉन्गशूट हैशटैगपृथ्वीराज।"

चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। फिल्म में अक्षय शीर्षक भूमिका में हैं, जबकि मानुषी उनकी पत्नी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं।

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

समुद्र किनारे लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए अक्षय कुमार, देखें वीडियो

दीपिका पादुकोण ने 'छपाक' पर जेएनयू जाने से पड़े प्रभाव पर किया रिएक्ट

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement