1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत में धमाल मचाने के बाद अब यहां रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज', जानिए पूरी डिटेल्स

भारत में धमाल मचाने के बाद अब यहां रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज', जानिए पूरी डिटेल्स

 Published : Feb 01, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 01:05 pm IST

'गुड न्यूज' 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इसे राज मेहता ने डायरेक्ट किया है।

good newwz hong kong release date- India TV Hindi
'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने अहम भूमिका निभाई है

मुंबई: अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उनकी हिट फिल्म 'गुड न्यूज' अब हॉन्ग कॉन्ग में रिलीज होने जा रही है। अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'सबसे बड़ा गूफ-अप अब हॉन्ग कॉन्ग में भी होने को तैयार है।' अक्षय ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'गुड न्यूज' हॉन्ग कॉन्ग में 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।

बता दें कि इस फिल्म में दो ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जो आईवीएफ के माध्यम से माता-पिता बनना चाहते हैं, लेकिन सरनेम एक जैसा होने की वजह से बहुत बड़ी गलती हो जाती है और फिर शुरू होती है असली कहानी। 

'गुड न्यूज' 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इसे राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने अब तक 200 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन