1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good Newwz Trailer 2 out: अक्षय कुमार और करीना की फिल्म का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

Good Newwz Trailer 2 out: अक्षय कुमार और करीना की फिल्म का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

 Published : Dec 19, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 12:00 pm IST

अक्षय कुमार और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है।

good newwz trailer 2 out - India TV Hindi
अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है।

अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और कई गाने रिलीज हो चुके हैं। जब गुड न्यूज की रिलीज में कुछ दिन बचे हैं तब फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। पहले ट्रेलर में जहां आईवीएफ से पहले दोनों बत्रा परिवार की जिंदगी के बारे में बताया गया था तो वहीं दूसरे ट्रेलर में करीना और कियारा के प्रेग्नेंट होने के बाद जिंदगी में उथल-पुथल दिखाई गई है।

दूसरे ट्रेलर की शुरूआत करीना और कियारा के प्रेग्नेंट होने के बाद डॉक्टर से लड़ते हुए होती है। जिसके बाद अक्षय-करीना कियारा और दिलजीत से लड़ते और एक-दूसरे को परेशान करते नजर आ रहे हैं। कॉमेडी और इमोशन से भरा हुआ है यह दूसरा ट्रेलर।

गुड न्यूज का दूसरा ट्रेलर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- गुड न्यूज ट्रेलर: 2 मस्ती से पहले थोड़ी सी हंसी की लहर लेकर आए हैं। आप बत्रा को हैंडिल करने के लिए तैयार हैं?

गुड न्यूज कॉमेडी और इमोशन से भरपूर फिल्म होने वाली है। अक्षय और करीना के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। यह 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन