1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी' को पूरे हुए 28 साल, एक्टर ने फिल्म को बताया करियर में मील का पत्थर

अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी' को पूरे हुए 28 साल, एक्टर ने फिल्म को बताया करियर में मील का पत्थर

 Published : Jun 05, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 09:18 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी को रिलीज हुए 28 साल पूरे हो गए हैं। फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान ने 28 साल पुरानी फोटो शेयर की है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : TWITTER/ABBAS MUSTAN

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हर साल 3-4 फिल्में भी लेकर आते हैं। हर बार वह एक नए मुद्दे पर फिल्म लेकर आते हैं। अक्षय कुमार के करियर में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म खिलाड़ी को 28 साल पूरे हो गए हैं। फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान ने अक्षय कुमार के साथ पुरानी फोटो शेयर की है। खिलाड़ी 1992 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।

अब्बास-मस्तान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-डियर अक्षय आज खिलाड़ी को रिलीज हुए 28 साल पूरे हो गए हैं। हमारी साथ में पहली फिल्म। पूरी टीम को याद करते हुए खासकर जॉनी लीवर भाई को।

अब्बास-मस्तान के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- अब्बास-मस्तान भाई मैं इसे कैसे भूल सकता हूं। यह मेरे लिए एक फिल्म नहीं थी बल्कि मेरे करियर में मील का पत्थर थी। टाइटल अब जो मेरे नाम के लिए पर्याय बन गया है। खिलाड़ी देने के लिए शुक्रिया।

खिलाड़ी में अक्षय के साथ आयशा झुलका, दीपक तिजोरी, सबीहा अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह खिलाड़ी सीरीज की पहली फिल्म थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार गुड न्यूज में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। वह जल्द ही कटरीना कैफ के साथ सूर्यवंशी में नजर आएंगे। सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी मगर लॉकडाउन की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। सूर्यवंशी को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन