1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की जिस फिल्म को आप बायोपिक समझ रहे हैं वो तो काल्पनिक कहानी निकली

अक्षय कुमार की जिस फिल्म को आप बायोपिक समझ रहे हैं वो तो काल्पनिक कहानी निकली

 Published : Dec 18, 2017 04:46 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 04:46 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, फिल्म के निर्माता ने फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।

akshay kumar gold is not a biopic movie - India TV Hindi
akshay kumar gold is not a biopic movie

मुंबई: पिछले कई महीनों से चर्चा है कि अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के जीवन पर बनी बायोपिक में अभिनय करते नजर आएंगे। ‘गोल्ड’ नाम से बन रही इस फिल्म पर अब एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने साफ किया है कि अक्षय की यह फिल्म बायोपिक नहीं है।

 निर्माता रितेश सिधवानी ने मीडिया में आई खबरों के विपरीत कहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के जीवन पर बनी बायोपिक नहीं है। ऐसी खबरें थी कि यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के जीवन पर बनी है और कुमार इस फिल्म में सिंह की भूमिका में हैं। सिंह स्वतंत्र भारत में साल 1948 में पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। सिधवानी ने साफ किया है कि उनकी आने वाली फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है लेकिन बायोपिक नहीं है। इस फिल्म के सह-निर्माता फरहान अख्तर हैं।

akshay kumar gold is not a biopic movie
akshay kumar gold is not a biopic movie

सिधवानी ने एक साक्षात्कार में कहा, '' यह एक बायोपिक नहीं है। यह पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी है लेकिन यह साल 1933-48 के बीच भारत, उस वक्त के खेलों...हॉकी के बारे में है। यह किसी भी किरदार पर आधारित नहीं है।''

सिधवानी ने कहा, '' हमने इसकी कहानी वास्तविक घटनाओं के बीच रखी है इसलिए प्राय: लोग यह मान लेते हैं कि यह बायोपिक है। फिल्म एक ऐसे समय की बात करती है जब हमें आजादी मिली थी और खेल के साथ (प्राथमिक तौर पर हॉकी) क्या हुआ था। यह किसी वास्तविक किरदार पर आधारित नहीं है और अक्षय कुमार इसमें हॉकी भी नहीं खेल रहे हैं। वह मैनेजर का किरदार निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन