1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आजाद भारत के पहले हॉकी ओलंपिक गोल्ड जीतने की 70 वीं वर्षगांठ के मौके पर देश में दिखी गोल्ड की चमक!

आजाद भारत के पहले हॉकी ओलंपिक गोल्ड जीतने की 70 वीं वर्षगांठ के मौके पर देश में दिखी गोल्ड की चमक!

 Published : Aug 13, 2018 07:27 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 07:29 pm IST

अक्षय कुमार अपनी अभिनेत्री मौनी रॉय, निर्देशक रीमा कागती और रितेश सिधवानी के साथ दिल्ली के कनॉट पैलेस में स्थित पीवीआर प्लाजा में मौजूद थे। 

AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION- India TV Hindi
AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION

नई दिल्ली: स्वतंत्र भारत के रूप में पहला गोल्ड मेडल जीतने के 70 साल हो चुके हैं। 12 अगस्त 1948 को भारत ने ब्रिटेन को 4-0 से हराकर ये खिताब अपने नाम किया था। इस मौके पर आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म गोल्ड के निर्माताओं ने देश भर के प्रतिष्ठित स्थलों पर गोल्ड लाइटिंग की। देश भर के छह शहर गोल्ड की रोशनी से जगमगाते हुए नज़र आये। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ़्रंट, जयपुर में मूर्ति मंडल, दिल्ली में पीवीआर प्लाजा कनॉट पैलेस, कोलकाता में प्रिंसिप घाट, कानपुर में जेके मंदिर और पुणे में मगारपट्टा शहर सुनहरी रोशनी से खिल रहे थे।

अक्षय कुमार अपनी अभिनेत्री मौनी रॉय, निर्देशक रीमा कागती और रितेश सिधवानी के साथ दिल्ली के कनॉट पैलेस में स्थित पीवीआर प्लाजा में मौजूद थे। अमित साध, विनीत कुमार सिंह और सनी कौशल इस विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गए थे।

AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION
AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION

AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION
AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION

निर्माताओं और सितारों ने भारत के इस सुनहेरे पल के बारे में सूचित करते हुए अपने सोशल हैंडल पर एक पत्र भी लिखा था। यह स्पोर्ट्स ड्रामा साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व-स्वतंत्र युग के आकर्षक पहलू से देश की जनता को रूबरू करवाया जाएगा।

AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION
AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION

"गोल्ड" के साथ अक्षय कुमार के विपरीत अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है। फ़िल्म "गोल्ड" के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है।

AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION
AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION

रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है। अक्षय कुमार सहित कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल जैसे दमदार कलाकारों की टुकड़ी के साथ "गोल्ड" पॉवर पैक प्रदर्शन से लैस होगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रीमा काग्टी द्वारा निर्देशित "गोल्ड" 15 अगस्त 2018 के दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन