1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार, सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग दूसरे दिन भी आगरा में जारी

अक्षय कुमार, सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग दूसरे दिन भी आगरा में जारी

 Published : Dec 23, 2020 08:32 am IST,  Updated : Dec 23, 2020 08:32 am IST

आगरा पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा शूटिंग स्थान के रूप में उभरा है। अक्टूबर 2019 में जान्हवी कपूर अभिनीत 'रूह अफजा' की शूटिंग यहां हुई थी।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN

आगरा: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल एक्टर सारा अली खान के साथ आगरा में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय और सारा के अलावा धनुष भी लीड रोल में हैं। फिल्म 'अतरंगी रे' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग आगरा के स्थानीय बाजारों में दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को ताजमहल पर फिल्म की शूटिंग हुई थी। अभिनेता अक्षय कुमार शूटिंग के दौरान सम्राट शाहजहां के रूप में दिखाई दिए।

अतरंगी रे: शाहजहां बने अक्षय कुमार पहुंचे आगरा, ताज महल के सामने ये BTS वीडियो बनाकर किया शेयर 

मंगलवार सुबह जब शहर के घाटिया बाजार में शूटिंग हो रही थी, तो अपने पंसदीदा कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आगरा पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा शूटिंग स्थान के रूप में उभरा है। अक्टूबर 2019 में जान्हवी कपूर अभिनीत 'रूह अफजा' की शूटिंग यहां हुई थी।

AKSHAY SARA
Image Source : PTIAkshay Kumar

sara ali khan
Image Source : PTIसारा अली खान

अक्षय कुमार की 'राम सेतू' 2022 की दिवाली पर होगी रिलीज, 2021 में शुरू होगी शूटिंग- रिपोर्ट

सूत्रों ने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खुले निमंत्रण के कारण आगरा और इसके आसपास कई और फिल्मों की शूटिंग होने की संभावना है। ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर भी फिल्म बिरादरी की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

फिल्म 'अतरंगी रे' आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही है, जिसमें अक्षय और सारा प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन