
akki
प्र. क्या आपको गंभीर भूमिकाओं पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है?
अक्षय कुमार: गंभीर हो या हास्य, मैं अपने आप को बहुत अधिक गंभीरता से नहीं लेता। मेरा यह रवैया मुझे दोनों भूमिकाओं का आनंद लेने में मदद करता है। मैं दोनों ही शैलियों को एक जैसी गंभीरता से लेता हूं। क्योंकि चाहे 'रुस्तम' हो या 'हाउसफुल 3' दोनों का काम मनोरंजन करना ही है। मैं हमेशा से एक 'एंटरटेनर' रहा हूं। एक अभिनेता होने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप अपने आप को गंभीरता से लेने लगें। आप बस चरित्र के साथ एकाकार रहें।