1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिस्लाइक से डरे अक्षय कुमार? लक्ष्मी बॉम्ब में नहीं दिख रही लाइक्स-डिस्लाइक्स की गिनती

डिस्लाइक से डरे अक्षय कुमार? लक्ष्मी बॉम्ब में नहीं दिख रही लाइक्स-डिस्लाइक्स की गिनती

 Published : Oct 09, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 04:47 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' नवंबर में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं।

LAXMMI BPMB, AKSHAY KUMAR- India TV Hindi
लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर में आप नहीं देख सकते हैं डिस्लाइक्स की गिनती Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, ट्रेलर काफी अच्छा है और अक्षय कुमार का शानदार अभिनय देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार पहली बार एक किन्नर के रोल में नजर आएंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले अक्षय कुमार ने ऐसी ही एक फिल्म भूलभुलैया की थी जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

मेकर्स ने गायब किया ट्रेलर से लाइक-डिस्लाइक्स की गिनती का ऑप्शन

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सड़क 2 और खाली पीली का ट्रेलर जब आया था, तो इस फिल्म को खूब डिस्लाइक्स मिले थे। सड़क 2 ने तो डिस्लाइक्स का रिकॉर्ड ही बना लिया था, इससे बचने के लिए मेकर्स ने एक नया तरीका निकाला है। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर को आप लाइक या डिस्लाइक तो कर सकते हैं मगर ट्रेलर को कितने लाइक या डिस्लाइक मिले हैं ये आप नहीं देख सकते हैं। ऐसा करने से सवाल भी उठ रहे हैं।

लक्ष्मी बॉम्ब के बायकॉट की उठी थी मांग

दरअसल फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी उठी थी, दरअसल अक्षय कुमार ने हाल ही में ड्रग्स को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें खिलाड़ी कुमार ने माना था कि बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या है, लेकिन उन्होंने कहा कि इस वजह से पूरे बॉलीवुड को गलत नजरिये से नहीं देखना चाहिए। लोगों को लगा कि अक्षय बॉलीवुड का बचाव कर रहे हैं और ये वो अपनी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के प्रमोशन के लिए कर रहे हैं, बसफिर क्या था फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी।

देखिए ट्रेलर-

ट्रेलर रिलीज होने से पहले अक्षय ने कियारा आडवाणी के साथ एक फोटो शेयर की, जो फैंस को खूब पसंद आई।

इससे पहले अक्षय ने एक टीजर अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया है, टीजर में एक बम दिख रहा है जिसमें लिखा है कि फूटेगा कल। इसके कैप्शन में लिखा है- हंसोगे, डरोगे और अपने घरवालों के साथ मिलकर सबसे बड़ा धमाका देखोगे। लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर कल आ रहा है।

जब अक्षय कुमार की वजह से राणा दग्गुबाती इंटरव्यू में सुबह पौने 6 बजे हुए शामिल

9 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनका जबरदस्त लुक दिखाई दिया।  

इस वीडियो में बैकग्राउंड से एक आवाज आ रही है, "आज से तेरा नाम लक्ष्मण नहीं, लक्ष्मी होगा।" इसके बाद अक्षय के दो लुक दिखाई देते हैं। ये फिल्म 9 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "इस दिवाली आपके घरों में 'लक्ष्मी' के साथ एक धमाकेदार 'बॉम्ब' भी आएगा। आ रही है लक्ष्मी बॉम्ब 9 नवंबर को सिर्फ डिज्नीप्लस हॉटस्टार वीआईपी पर।"

#Bellbottom: अक्षय कुमार के लुक को देख आ जाएगी 80 के दशक की याद, देखें फिल्म का टीजर

इस मूवी का रीमेक है लक्ष्मी बॉम्ब

इस फिल्म की निर्माता शबीना खान हैं। यह मूवी तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी राघव के आसपास घूमती है, जो एक डरपोक इंसान है। उसके शरीर पर एक ट्रांसजेंडर आत्मा कब्जा कर लेती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है।

इन फिल्मों में भी नज़र आएंगे अक्षय 

अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा रक्षाबंधन, बेल बॉटम, पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बच्चन पांडे जैसी मूवीज में भी दिखाई देंगे। उनकी फिल्म सूर्यवंशी के भी इसी साल के आखिरी में रिलीज होने की संभावना है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस मूवी में कैटरीना कैफ भी हैं। वहीं, अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन