1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, एक्टर ने लिखा- हंसोगे, डरोगे

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, एक्टर ने लिखा- हंसोगे, डरोगे

 Published : Oct 08, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 04:08 pm IST

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है। इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने दी गई है। 

akshay kumar, laxmmi bomb- India TV Hindi
'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर कल होगा रिलीज Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म के अभी तक कई पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज हो चुके हैं और इन पोस्टर्स को खूब पसंद भी किया जा रहा है क्योंकि पहली बार अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर के लुक में नजर आएंगे और पोस्टर में वो साड़ी पहने दिख रहे हैं। लोगों को अब बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।  अब आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है। इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने नए पोस्ट के जरिए दी गई है। 

अक्षय कुमार ने एक टीजर अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया है, टीजर में एक बम दिख रहा है जिसमें लिखा है कि फूटेगा कल। लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है।टीजर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है- हंसोगे, डरोगे और अपने घरवालों के साथ मिलकर सबसे बड़ा धमाका देखोगे। लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर कल आ रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' के मोशन पोस्टर को महज 24 घंटे में मिले 21 मिलियन व्यूज

ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनका जबरदस्त लुक दिखाई दिया। इस मूवी में कियारा आडवाणी भी नज़र आएंगी।

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की आ गई रिलीज डेट, इस दिन देख सकेंगे ऑनलाइन

इस वीडियो में बैकग्राउंड से एक आवाज आ रही है, "आज से तेरा नाम लक्ष्मण नहीं, लक्ष्मी होगा।" इसके बाद अक्षय के दो लुक दिखाई देते हैं। ये फिल्म 9 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "इस दिवाली आपके घरों में 'लक्ष्मी' के साथ एक धमाकेदार 'बॉम्ब' भी आएगा। आ रही है लक्ष्मी बॉम्ब 9 नवंबर को सिर्फ डिज्नीप्लस हॉटस्टार वीआईपी पर।"

इस फिल्म की निर्माता शबीना खान हैं। यह मूवी तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी राघव के आसपास घूमती है, जो एक डरपोक इंसान है। उसके शरीर पर एक ट्रांसजेंडर आत्मा कब्जा कर लेती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है।

अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा रक्षाबंधन, बेल बॉटम, पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बच्चन पांडे जैसी मूवीज में भी दिखाई देंगे। उनकी फिल्म सूर्यवंशी के भी इसी साल के आखिरी में रिलीज होने की संभावना है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस मूवी में कैटरीना कैफ भी हैं। वहीं, अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन