1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अक्षय कुमार की वजह से राणा दग्गुबाती इंटरव्यू में सुबह पौने 6 बजे हुए शामिल

जब अक्षय कुमार की वजह से राणा दग्गुबाती इंटरव्यू में सुबह पौने 6 बजे हुए शामिल

 Published : Oct 07, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 08:45 pm IST

अक्षय के साथ 'बेबी' और 'हाउसफुल 4' में काम कर चुके राणा दग्गुबाती ने हाल ही में पुराने किस्से को याद किया।

अक्षय कुमार-राणा डग्गूबाती, akshay kumar, rana daggubati- India TV Hindi
अक्षय कुमार-राणा डग्गूबाती Image Source : INSTA- AKSHAY KUMAR, RANA DAGGUBATI

मुंबई: सुपरस्टार अक्षय कुमार को सुबह जल्दी उठने की आदत है और उनकी चाहत रहती है कि उनके सह-कलाकार भी उनकी इस दिनचर्या को अपनी जिंदगी में शामिल करें। अक्षय के साथ 'बेबी' और 'हाउसफुल 4' में काम कर चुके राणा दग्गुबाती ने हाल ही में उस एक किस्से को याद किया, जब अक्षय की वजह से उन्हें सुबह के 5:45 बजे एक रेडियो इंटरव्यू में शामिल होना पड़ा था।

राणा ने कहा, "मैंने मुंबई में आकर अक्षय के साथ काम किया है। उनकी विचारधारा बॉम्बे से काफी हटकर है। मैंने अपनी आधी जिंदगी बॉम्बे में गुजारी है और मैं अक्षय के साथ ही रहा हूं। मैंने 'बेबी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्में भी की हैं। वह मुझे सुबह के 5:45 बजे एक रेडियो शो पर लेकर गए थे।"

Bigg Boss 14, Ep 3 Updates: गौहर और सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई, अभिनव शुक्ला को मिली इम्युनिटी

बॉलीवुड में अक्षय एक ऐसे स्टार हैं, जो अपने रहन-सहन, खान-पान और फिटनेस के चलते काफी मशहूर हैं और उनकी यही शैली और अंदाज उनके सह-कर्मियों सहित दर्शकों को खूब भाता है।

#Bellbottom: अक्षय कुमार के लुक को देख आ जाएगी 80 के दशक की याद, देखें फिल्म का टीजर 

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन