1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Housefull 4: एक्टर शरद केलकर बने 'सूर्यभान', अक्षय कुमार ने शेयर किया मोशन पोस्टर

Housefull 4: एक्टर शरद केलकर बने 'सूर्यभान', अक्षय कुमार ने शेयर किया मोशन पोस्टर

 Published : Oct 14, 2019 06:40 am IST,  Updated : Oct 14, 2019 06:41 am IST

हाउसफुल 4 फिल्म में एक ओर एक्टर का किरदार सामने आ गया है। अक्षय ने अपनी फिल्म में एक और अहम किरदार सूर्यभान से अपने फैंस को मिलवाया।

sharad kelkar- India TV Hindi
sharad kelkar Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। यह फिल्म दीवाली के खास मौके यानी 26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इसी बीच इस फिल्म में एक ओर एक्टर का किरदार सामने आ गया है। अक्षय ने अपनी फिल्म में एक और अहम किरदार सूर्यभान से अपने फैंस को मिलवाया। वह भी डबल रोल करते हुए नजर आएंगे।

 
अक्षय कुमार ने मोशन पोस्टर शेयर किया। जिसमें एक्टर शरद केलकर, सूर्यभान के लुक में नजर आ रहे है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, 'खुलेगा 1419 के सूर्यभान उर्फ 2019 के माइकल भाई का राज इस दिवाली'

वहीं शरद केलकर ने भी मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए कहा, 'मैं सुर्यभान से माइकल भाई कैसे बना, यह जानने के लिए बस 12 दिन और इंतजार?'

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

इस फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन