1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पृथ्वीराज' के सेट पर लौटे अक्षय कुमार और सोनू सूद, दिवाली बाद संजय दत्त करेंगे शूटिंग

'पृथ्वीराज' के सेट पर लौटे अक्षय कुमार और सोनू सूद, दिवाली बाद संजय दत्त करेंगे शूटिंग

 Published : Oct 12, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 02:51 pm IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।इसके साथ ही सोनू सूद भी शूटिंग कर रहे हैं। वहीं मानुषी 13 अक्टूबर से सेट में नजर आएंगी।

'पृथ्वीराज' के सेट पर लौटे अक्षय कुमार और सोनू सूद, दिवाली बाद संजय दत्त करेंगे शूटिंग- India TV Hindi
'पृथ्वीराज' के सेट पर लौटे अक्षय कुमार और सोनू सूद, दिवाली बाद संजय दत्त करेंगे शूटिंग Image Source : INSTA/SONU_SOOD/AKSHAYKUMAR

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "हां, हमने यश राज फिल्म्स स्टूडियोज में 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर दी है और एक बेहतरीन शूटिंग शेड्यूल के लिए पूरी टीम बेहद रोमांचित है।"

एक सूत्र ने जानकारी दी कि अक्षय ने 10 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस वक्त उन पर काम का दबाव काफी ज्यादा है।

मनोज बाजपेई, दिलजीत दोझांस की फिल्म 'सूरज पे भारी मंगल' इस दीवाली होगी रिलीज, पहला पोस्टर आया सामने

सूत्र के मुताबिक, "सोनू सूद ने भी 10 तारीख से शूटिंग शुरू कर दी है। टीम बिना रुके लगातार काम कर रही है, ताकि सभी चीजें समय पर और दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूरी हो जाए।"

फिल्म में अक्षय के सह-कलाकार संजय दत्त और मानुषी छिल्लर भी दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे। मानुषी टीम में 13 अक्टूबर से शामिल होंगी, जबकि संजय दिवाली के बाद शूटिंग पर अपनी वापसी करेंगे।

Bigg Boss 14: आज घर से बेघर हो जाएगी पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल !

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन