1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2.0 में विलेन के लिए अक्षय कुमार की जगह ये एक्टर थे मेकर्स की पहली पसंद

2.0 में विलेन के लिए अक्षय कुमार की जगह ये एक्टर थे मेकर्स की पहली पसंद

 Published : Nov 27, 2018 06:44 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 06:50 pm IST

फिल्म 2.0 इस गुरूवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। पर क्या आपको पता है अक्षय कुमार इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे?

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' इस गुरूवार रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और रजनीकांत एक साथ नजर आने वाले हैं। यह हिंदी सिनेमा की मंहगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट 543 करोड़ है। फिल्म में जहां रजनीकांत रोबोट चिट्टी का रोल निभा रहे हैं तो वहीं अक्षय कुमार खूंखार विलेन बने हैं। अक्षय का लुक काफी चर्चा में भी है। पर क्या आपको पता है अक्षय कुमार विलेन का रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे?

अक्षय की जगह इस रोल की पहली पसंद अरनॉल्ड थे। इस बारे में फिल्म की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया था कि मेकर्स से विलेन के रोल के लिए अरनॉल्ड से बात भी कर ली थी और शूटिंग की तारीख भी फिक्स हो गई थी। मगर फिर कुछ गड़बड़ की वजह से अरनॉल्ड ने इस रोल को नहीं किया।

इसके बाद यह रोल अक्षय कुमार को देने का फैसला किया गया। फिल्म में अक्षय के रोल को लेकर कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। कई वीडियो में दिखाया गया है कि अक्षय का मेकअप या उनके किरदार को किस तरह से तैयार किया जाता है।

फिल्म 29 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार के साथ एमी जैक्सन भी नजर आने वाली हैं।

इसके साथ ही फिल्म की टिकट के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। आप ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। ताकि आपको फिल्म के रिलीज के दिन टिकट के लिए कोई दिक्कत ना आए।

Also Read:

Video: 'द कपिल शर्मा शो' का टीजर हुआ रिलीज, टीवी पर लौट रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान को मिला बेबी तैमूर टॉय, देखिए एक्ट्रेस का रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन