1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान को मिला बेबी तैमूर टॉय, देखिए एक्ट्रेस का रिएक्शन

'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान को मिला बेबी तैमूर टॉय, देखिए एक्ट्रेस का रिएक्शन

 Published : Nov 27, 2018 05:10 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 05:11 pm IST

फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए गई सारा अली खान को गिफ्ट में बेबी तैमूर टॉय गिफ्ट मिला। जिसके बाद उनका रिएक्शन देखने वाला था।

Sara ali khan- India TV Hindi
Sara ali khan Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAH

सारा अली खान की इस महीने दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। पहली फिल्म जिससे सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं वह 'केदारनाथ' है। सारा और सुशांत दोनों ही इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म 'केदारनाथ' का प्रमोशन करने के लिए जी टीवी के शो 'सा रे गा मा' में गए। यहां सारा को एक गिफ्ट दिया गया। जिसे मिलने के बाद सारा का रिएक्शन देखने लायक था। सा रे गा मा के सेट पर सारा को बेबी तैमूर टॉय गिफ्ट किया गया। जिसे पाकर सारा बहुत खुश हो गईं।

सारा को यह टॉय मिलने के बाद वह इसे हग करने लगीं और अपने साथ ही लेकर बैठी रहीं। गिफ्ट पाने के बाद सारा ने तैमूर के साथ अपनी बॉंडिंग के बारे में भी बताया। तैमूर टॉय की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद से इसे हर कोई खरीदना चाहते हैं। सैफ को जब इस टॉय के बारे में पता चला तो उन्होंने कहा था कि उन्हें भी यह टॉय चाहिए।

Sara ali khan
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHSara ali khan

Sushant singh rajput and sara ali khan
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHSushant singh rajput and sara ali khan

IMAGE SOURCE/YOGEN SHAH
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHSara ali khan

Sara ali khan and sushant singh raput
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHSara ali khan and sushant singh raput

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिंसबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म केदारनाथ में आई त्रासदी के इर्द-गिर्द बुनी एक प्रेम कहानी है। जिसमें सुशांत मुस्लिम तो सारा हिंदू बनी हैं।

कुछ दिनों पहले 'कॉफी विद करन' में गई थी जहां उन्होंने बताया था कि तैमूर सैफ को अब्बा, करीना को अम्मा उनके भाई इब्राहिम को भाई बुलाते हैं मगर सारा को गोल बुलाते हैं। तैमूर का सारा को गोल बुलाने का कारण किसी को नहीं पता है।

सारा की दूसरी फिल्म सिंबा 28 दिंसबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सारा रणवीर सिंह के अपोजित नजर आने वाली हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं।

Also Read:

ऐसे बुक करें 2.0 के टिकट्स, यहां मिलेगा 50 परसेंट कैशबैक

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा 'चिकनी चमेली' पर ठुमके लगाती आई नजर, देखिए वायरल वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन