1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: सारा अली खान के डेट की बात पर कार्तिक आर्यन को आ गई शर्म, कही ये बात

Video: सारा अली खान के डेट की बात पर कार्तिक आर्यन को आ गई शर्म, कही ये बात

 Published : Nov 19, 2018 08:41 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 08:41 pm IST

सारा अली खान ने 'कॉफी विद करण 6' में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।इस बारे में जब कार्तिक से पूछा गया तो वह थोड़ा शर्मा गए।

 Kartik Aaryan- India TV Hindi
Kartik Aaryan Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYAN

सारा अली खान ने 'कॉफी विद करण 6' में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसके पहले एक एफएम शो में उन्होंने कहा था कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं। उन्होंने आरजे को यह भी कहा था कि वह कार्तिक को उनका पता भेज दें। कार्तिक से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्हें थोड़ी शर्म आ गई और उन्होंने कहा कि वह सारा के साथ कॉफी पीना चाहेंगे।

लक्स गोल्डन रोज़ अवॉर्ड्स 2018 के दौरान मीडिया ने उनसे जब सारा के बारे में पूछा तो वह थोड़ा ब्लश करने लगे और हंसते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत सुंदर हैं। मैं उनके साथ फिल्म करना चाहूंगा। इसके बाद मीडिया ने उनसे पूछा कि वह आपको डेट करना चाहती हैं। तब आर्यन ने कहा- ''डेट का कहां बोला उसने।'' रिपोर्ट्स ने उनसे कहा कि कॉफी विद करण में उन्होंने ऐसा कहा है, तब कार्तिक फिर शर्माने लगे और कहा- ''मैं कॉफी पीना चाहूंगा।''

आपको बता दें कि 'कॉफी विद करण' में सारा ने कहा था कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं और कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इस पर सैफ अली खान ने कहा था कि अगर कार्तिक के पास पैसा है तो वह सारा को डेट कर सकते हैं।

कार्तिक की लास्ट रिलीज फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। फिलहाल कार्तिक को किसी मॉडल के साथ देखा जाता है और उनके साथ अफेयर की चर्चा होती है।

सारा के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत है और इसे अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी।

सारा के पास रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' भी है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। खबरों के मुताबिक सारा को इम्तियाज अली ने भी अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है।

Also Read:

Koffee With Karan 6: जाह्नवी कपूर ने अर्जुन कपूर से पूछा- क्या आप सिंगल हैं, भइया ने ऐसे किया रिएक्ट

'द कपिल शर्मा शो' 23 दिसंबर से होगा शुरू! एक दिन बाद मुंबई में होगा कपिल-गिन्नी का रिसेप्शन

विवादों में घिरी रणवीर-दीपिका की शादी, आनंद कारज सेरेमनी में नियमों के उल्लंघन का आरोप

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन