1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Its a wrap: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने खत्म की 'लुका छिपी' की शूटिंग

Its a wrap: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने खत्म की 'लुका छिपी' की शूटिंग

 Published : Sep 19, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 07:07 pm IST

कार्तिक ने ट्विटर पर पोस्ट करके 'लुका छिपी' की शूटिंग खत्म होने की जानकारी अपने फैंस को दी है। 

लुकाछुपी- India TV Hindi
लुकाछुपी Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन ने 'लुका छिपी' की शूटिंग खत्म कर दी है। शूटिंग खत्म होने के बाद कार्तिक और कृति सेनन काफी मस्ती के मूड में दिखे, पूरी टीम ने साथ मिलकर पार्टी की। कुछ दिनों पहले ही कृति और कार्तिक ग्वालियर में शूटिंग कर रहे थे। हालांकि बहुत ही कम समय में इस फिल्म की शूटिंग पूरी भी हो गई। कार्तिक ने ट्विटर पर पोस्ट करके शूटिंग खत्म होने की जानकारी अपने फैंस को दी है। कार्तिक ने अपने पोस्ट में लिखा है- और ये रैप हो गया। लुका छिपी की जर्नी फन से भरी हुई राइड की तरह थी। 

बता दें, कार्तिक इस फिलम में मथुरा के एक लोकल न्यूज चैनल के रिपोर्टर की भूमिका में हैं। कार्तिक का ये अंदाज लोगों को कितना पसंद आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

कार्तिक आर्यन इसी साल फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आए थे। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। कार्तिक इससे पहले भी लव रंजन की 3 और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जिसमें से दो फिल्म प्यार का पंचनामा और प्यार का पंचनामा 2 दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

वहीं कृति सेनन पिछले साल राब्ता और बरेली की बर्फी में नजर आ चुकी हैं। अगले साल कृति की दो फिल्में आने वाली हैं उसमें एक लुका छिपी है वहीं दूसरी अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन