1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय खन्ना ने शेयर की ऋषि कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा- अच्छे लोग हमेशा हमारे दिल में रहते हैं

अक्षय खन्ना ने शेयर की ऋषि कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा- अच्छे लोग हमेशा हमारे दिल में रहते हैं

 Published : May 06, 2020 01:45 pm IST,  Updated : May 06, 2020 01:50 pm IST

अक्षय खन्ना ने ऋषि कपूर के साथ 'आ अब लौट चले' में काम किया था। उन्होंने ऋषि कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पुरानी फोटो शेयर की है।

aishwarya rai bachchan, rishi kapoor and akshaye khanna- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋषि कपूर और अक्षय खन्ना Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। उनके प्रशंसकों के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी उनके साथ बिताए गए लम्हों को याद कर रहे हैं। 30 अप्रैल को ऋषि ने मुंबई के एक अस्पताल में अपना दम तोड़ा। वह पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। उनके जाने के बाद से उनकी कई पुरानी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई और इस बीच एक और तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अक्षय खन्ना ऋषि, कपूर के कंधे पर लेटे हुए कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

अक्षय द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई यह तस्वीर साल 1999 में आई ऐश्वर्या और उनकी अभिनीत फिल्म 'आ अब लौट चले' के सेट की मालूम पड़ती है। ऋषि कपूर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।

अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, "महान इंसान कभी नहीं मरते हैं, वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं। हैशटैगऋषिकपूर।"

अक्षय की इस फिल्म की खासियत यह है कि इसे खुद ऋषि कपूर ने ही निर्देशित किया था और राजीव कपूर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर इसके निर्माता रहे हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन