1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अलाया एफ के दिल के करीब है उनकी पहली फिल्म, 'जवानी जानेमन' को लेकर कही खास बात

अलाया एफ के दिल के करीब है उनकी पहली फिल्म, 'जवानी जानेमन' को लेकर कही खास बात

 Written By: IANS
 Published : Jul 25, 2020 11:07 am IST,  Updated : Jul 25, 2020 11:07 am IST

अलाया ने इस साल की शुरुआत में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' से अपने करियर की एक प्रभावशाली शुरुआत की है।

alaya f talks about her first film jawaani jaaneman- India TV Hindi
 'जवानी जानेमन' को लेकर अलाया ने कही खास बात Image Source : INSTAGRAM: @ALAYA.F

नई दिल्ली: अलाया एफ का कहना है कि उनकी पहली फिल्म हमेशा उनके दिल बहुत करीब है, अभिनेत्री जब भी इसके बारे में सोचती हैं, तब उन्हें बहुत खुशी मिलती है। अलाया ने इस साल की शुरुआत में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' से अपने करियर की एक प्रभावशाली शुरुआत की है।

फिल्म को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने जब से इस फिल्म को साइन किया, तब से मेरे लिए हर पल बेहद खास और नया रहा है। इस पल में मैंने बहुत कुछ सीखा है, और इस दौरान बहुत मजा भी किया।"

अलाया एफ ने 50 पुश-अप का चैलेंज किया स्वीकार

उन्होंने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे पहली बार इस फिल्म को करने का अवसर मिला। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं जैसा चाहती थी, ठीक वैसी ही यह फिल्म थी। मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म से बेहतर और कोई फिल्म मुझपर अच्छी लगती। मैंने इसे खुद बहुत बार देखा है और मुझे लगता है कि मैं इसे देखकर कभी बीमार नहीं पडूंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन