1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'dy Special: अली फज़ल भी थे डिप्रेशन के शिकार, सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म में कर चुके हैं काम

B'dy Special: अली फज़ल भी थे डिप्रेशन के शिकार, सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म में कर चुके हैं काम

 Published : Oct 15, 2018 07:16 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 08:55 am IST

अली फज़ल का जन्म 15 अक्टूबर, 1986 को लखनऊ में हुआ था। जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।

Ali Fazal- India TV Hindi
Ali Fazal Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अली फज़ल का जन्म 15 अक्टूबर, 1986 को लखनऊ में हुआ था। अली ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम किया है। वह फिलहाल ऋचा चड्ढा को डेट कर रहे हैं। जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स-

1. अली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह संजय दत्त की जिंदगी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा था- ''संजय ने अपनी जिंदगी में बहुत कठनाइयों का सामना किया, लेकिन वह हमेशा लड़ कर वापस आए। उन्हें देखकर मुझे डिप्रेशन से बाहर आने में मदद मिली।''

2. अली ने देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की है। राजीव गांधी भी दून स्कूल के स्टूडेंट थे।

3. अली ने '3 इडियट्स' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में जय लोबो का किरदार और अली की जिंदगी में एक बात कॉमन है। जिस तरह जय इंजीनियरिंग नहीं करना चाहता था, उसी तरह अली भी नहीं करना चाहते थे।

4. अली ने अपना स्क्रीन डेब्यू हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी ‘The Other End of The Line’ से किया था। इसमें अनुपम खेर भी थे।

Ali Fazal
Image Source : INSTAGRAMAli Fazal

5. अली ने पॉपुलर अमेरिकन टीवी सीरीज 'होमलैंड' करने से मना कर दिया था क्योंकि उस समय वह 'खामोशियां' की शूटिंग कर रहे थे।

6. अली ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' में गेस्ट अपीयरेंस भी दिया था।

Also Read:

Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे हुईं बेघर, अनूप-जलोटा-श्रीसंत की घर में होगी वापसी

'कसौटी जिंदगी की 2' से हिना खान का लुक आया सामने, एकता कपूर ने शेयर किया प्रोमो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन