1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' से हिना खान का लुक आया सामने, एकता कपूर ने शेयर किया प्रोमो

'कसौटी जिंदगी की 2' से हिना खान का लुक आया सामने, एकता कपूर ने शेयर किया प्रोमो

 Published : Oct 14, 2018 01:16 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 01:26 pm IST

कसौटी जिंदगी की 2' से हिना खान का पहला लुक सामने आ गया है। हिना शो में कोमोलिका का रोल करेंगी। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हिना, कोमोलिका के रोल में नजर आ रही हैं।

Hina khan- India TV Hindi
Hina khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'कसौटी जिंदगी की 2' से हिना खान का पहला लुक सामने आ गया है। हिना शो में कोमोलिका का रोल करेंगी। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हिना, कोमोलिका के रोल में नजर आ रही हैं। हिना ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।

वीडियो में हिना ब्लैक एंड वाइट लहंगा-चोली और जंक ज्वैलरी में नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक 'कसौटी जिंदगी की' के पहले सीजन जैसी ही रखा गया है। आपको बता दें कि ' कसौटी जिंदगी की' के पहले सीजन में कोमोलिका का रोल उर्वशी ढोलकिया ने किया था।

स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा था- ''18 साल पहले एकता (कपूर) ने मुझपर विश्वास दिखाया था। अब वही विश्वास वह हिना पर दिखा रही हैं। एकता को परफॉर्मर की पहचान है। वह जो मुझसे चाहती थीं, उन्होंने मुझसे निकलवाया था। वह हिना के साथ भी ऐसा ही करेंगी।''

'कसौटी जिंदगी की' का पहला सीजन 7 बरसों तक चला था। शो में उर्वशी के अलावा श्वेता तिवारी, सिज़ैन खान, रोनित रॉय थे। उर्वशी और गीतांजलि टिकेकर वैम्प के रोल में थीं।

हिना ने अपने करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। उन्होंने यह शो 8 बरसों तक किया। उसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 11' में नजर आई थीं।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर ने लंदन में शुरू की 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग, Photos

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और दूसरे आरोपियों के लिए लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग की

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन