1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर ने लंदन में शुरू की 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग, Photos

प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर ने लंदन में शुरू की 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग, Photos

 Published : Oct 14, 2018 12:29 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 12:29 pm IST

प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम ने लंदन में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका ने नारियल फोड़कर शूटिंग शुरू की।

Priyanka Chopra shoots for Shonali Bose’s The Sky is Pink in London- India TV Hindi
Priyanka Chopra shoots for Shonali Bose’s The Sky is Pink in London Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम ने लंदन में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका ने नारियल फोड़कर शूटिंग शुरू की। लंदन में इस समय फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी मौजूद हैं।

फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म आयशा चौधरी और उनकी किताब My Little Epiphanies पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका और फरहान, ज़ायरा के पेरेंट्स के रोल में हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट से तस्वीर भी शेयर की है।

प्रियंका और फरहान ने साथ में जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' में भी काम किया है। इतना ही नहीं, प्रियंका की 'डॉन' और 'डॉन 2' को फरहान ने ही डायरेक्ट किया था।

सोनाली ने एक अखबार से बात करते हुए कहा था- ''यह सच्ची कहानी है और मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे मेरे कास्ट के साथ वर्कशॉप कर के बहुत अच्छा लग रहा है।''

इस फिल्म के बारे में प्रियंका ने एक बयान में कहा था- ''मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए बहुत स्पेशल है। जब मैंने यह स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तभी मैंने फैसला ले लिया था कि मुझे यह कहानी सबको बतानी है।''

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन