अभिनेता अली फजल का कहना है कि वह आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' में अभिनेता सैफ अली खान के साथ काम करने के लिए बेसब्र हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी।
Related Stories
अली ने एक बयान में कहा, "मैंने हमेश उन्हें (सैफ) बॉलीवुड के बेहतरीन और सबसे शिक्षित अभिनेता के रूप में माना है। तो, मैं वास्तव में उनके साथ स्क्रीन साझा करने के लिए रोमांचित हूं।"
फिल्म 'फुकरे' के अभिनेता ने कहा, "उनका हर परफार्मेस हमेशा कुछ अलग रहा है। इसने फिल्मों को एक तरह से जिंदगी दी है। उनके साथ काम शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।"
फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी द्वारा किया जा रहा है।
Also Read:
तैमूर से जुड़े सवाल पर भड़कीं करीना कपूर, कहा- उसको खुद की जिंदगी जीने दो
आखिर क्यों सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम से अचानक डिलीट की सभी पोस्ट और फोटोज