मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। बता दें कि उनकी यह फिल्म वर्ष 2013 में आई 'फुकरे’ की सीक्वल हैं। पिछली फिल्म को दर्शकों से खूब प्रशंसा हासिल हुई थीं। अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं। अब अपनी इस फिल्म को अली का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' इस श्रृंखला की पहली फिल्म की तुलना में एक्शन से भरपूर और तीव्र होगी।
Related Stories
अली ने बताया, "फिल्म 'फुकरे' तीन वर्ष पहले जारी हुई थी और तब से बहुत बदलाव आ चुका है। इस फिल्म में मेरी भूमिका और अधिक दिलचस्प होगी और यही पहला सवाल मैंने अपने निर्देशक (मृदिदीप सिंह लांबा) से पूछा था। पहली फिल्म में मेरा किरदार उबाऊ था, इसलिए मैंने उनके साथ अपनी भूमिका पर चर्चा की और 'फुकरे रिटर्न्स' में अपनी भूमिका को विस्तार से समझा।"
उन्होंने कहा, "इस बार कहानी तीव्र है और इसमें भरपूर एक्शन हैं।" 'फुकरे रिटर्न्स' में भी पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा, प्रिया आनंद, ऋचा चड्ढा, विशाखा सिंह और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी शुक्रवार, 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।