1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फुकरे रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए ये कहां तक जा पहुंचे सितारे

'फुकरे रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए ये कहां तक जा पहुंचे सितारे

 Published : Dec 04, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 01:38 pm IST

'फुकरे रिटर्न्स' को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। वर्ष 2013 में आई फिल्म ‘फुकरे’ के सीक्वल में एक बार फिर से पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढ़ा, वरुण शर्मा, अली फजल और मंजोत सिंह धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल 'फुकरे रिटर्न्स' की पूरी टीम...

Fukrey Returns- India TV Hindi
Fukrey Returns

मुंबई: इन दिनों आगामी फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। वर्ष 2013 में आई फिल्म ‘फुकरे’ के सीक्वल में एक बार फिर से पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढ़ा, वरुण शर्मा, अली फजल और मंजोत सिंह धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल 'फुकरे रिटर्न्स' की पूरी टीम अपनी इस फिल्म का खूब जोर-शोर के साथ प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में इसी सिलसिले में पुलकित, ऋचा, वरुण और मंजोत ने मुंबई मेट्रो की यात्रा की है। फिल्म की टीम अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची, जहां सभी ने मेट्रो में सफर किया। ‘फुकरे रिटर्न्स’ की टीम मुंबई और दिल्ली की सड़कों पर जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है।

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही 'फुकरे रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से दर्शक इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। फैंस को उम्मीद है कि पिछली फिल्म की तरह इस बार भी इसके सीक्वल में काफी मजेदार चीजें देखने को मिलेगी।

वही फिल्म के गानें 'महबूबा', 'पह गया खल्लारा' और 'इश्क दे फन्नीयार', 'तू मेरा भाई नहीं है' भी काफी मजेदार है। अभी से ही गाने दर्शकों की जुबां पर भी चढ़ गए हैं। बता दें कि 'फुकरे रिटर्न्स' इसी शुक्रवार 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन