1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फुकरे के प्रमोशन के लिए सितारों ने सच में घर-घर जाकर सामानों की डिलीवरी दी

फुकरे के प्रमोशन के लिए सितारों ने सच में घर-घर जाकर सामानों की डिलीवरी दी

 Published : Nov 29, 2017 10:59 am IST,  Updated : Nov 29, 2017 10:59 am IST

फुकरे के कलाकार अमेजॉन के लिए डिलीवरी बॉय बन गए हैं। हकीकत में इन सभी ने ग्राहकों के घर जाकर उन्हें सामान की डिलीवरी दी।

fukrey- India TV Hindi
fukrey Image Source : PTI

नई दिल्ली: अगर आपने कभी किसी ऑनलाइन साइट से सामान मंगवाया और उस सामान की डिलीवरी किसी हीरो ने की तो आपको कैसा लगेगा। अच्छा लगेगा ना, और आपकी ही खुशियों के लिए फुकरे रिटर्न्‍स की टीम ने कुछ ऐसा ही किया। टीम एकदम अनोखे अंदाज में फिल्म के प्रचार में जुटी है। फुकरे के कलाकार अमेजॉन के लिए डिलीवरी बॉय बन गए हैं। हकीकत में इन सभी ने ग्राहकों के घर जाकर उन्हें सामान की डिलीवरी दी।

फुकरे के कलाकारों से अपना आर्डर प्राप्त कर सब ग्राहक भी आश्चर्यचकित हो गए थे। फुकरे के लड़के निश्चित रूप से अपने जुगाड़ के जरिए भोली पंजाबन के जाल से बचना जानते हैं। जैसा कि वीडियो में देखा गया है, लड़के डिलीवरी बॉय का काम करके अपने कर्ज का भुगतान करते हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म की पहली किस्त सफल साबित हुई थी, और अब निर्माता पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मंजोत सिंह, अली फजल और रिचा चड्डा के साथ फिल्म की अगली कड़ी के साथ तैयार हैं।

चार साल बाद भोली पंजाबन और हनी, चूचा, लाली और जफर के साथ फुकरे गैंग एक बार फिर वापसी कर रहा है। फिल्म आठ दिसंबर, 2017 को रिलीज होगी।

​(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन