नई दिल्ली: 'कॉफी विद करण सीजन 6' के पहले गेस्ट के नाम से पर्दा उठ गया है। पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस शो के पहले मेहमान होंगे, लेकिन करण जौहर ने सारी खबरों को गलत साबित करते हुए अनाउंस किया कि आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण शो के पहले गेस्ट होंगे।
Related Stories
यह एपिसोड दिलचस्प इसलिए होगा क्योंकि आलिया और दीपिका दोनों रणबीर कपूर से संबंधित हैं। दीपिका, रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड हैं और अभी रणबीर और आलिया रिलेशनशिप में हैं।
करण ने ट्वीट किया- ''कॉफी का पहला कप गर्ल पावर के बारे में होगा। कॉफी विद करण सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का स्वागत है।''
'कॉफी विद करण' में हर साल बॉलीवुड के बड़े नाम शिरकत करते हैं और करण उनसे विवादित सवाल पूछकर बॉलीवुड के गलियारों में खलबली मचा ही देते हैं।
हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे थे।
दीपिका के फिल्मी करियर की बात करें तो वह अंतिम बार संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में नजर आई थीं। वहीं आलिया की लास्ट रिलीज फिल्म 'राज़ी' थी। फिलहाल आलिया, रणबीर कपूर के साथ 'ब्रम्हास्त्र' और वरुण धवन के साथ 'कलंक' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने रणवीर सिंह के साथ 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म कर ली है।
Also Read:
विवेक अग्निहोत्री ने मुझे कपड़े उतार कर डांस करने को कहा था: तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता के समर्थन में आए बॉलीवुड सितारे, सोनम-प्रियंका ने किया ट्वीट
अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा' देख पति विराट कोहली ने ऐसे किया रिएक्ट