1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt In Aap Ki Adalat: 'कुछ-कुछ होता है' जैसी फिल्म करना चाहती थीं, रणबीर कपूर के नाम पर ऐसा दिया रिएक्शन

Alia Bhatt In Aap Ki Adalat: 'कुछ-कुछ होता है' जैसी फिल्म करना चाहती थीं, रणबीर कपूर के नाम पर ऐसा दिया रिएक्शन

 Published : Jan 12, 2019 10:36 pm IST,  Updated : Jan 12, 2019 10:36 pm IST

Alia Bhatt In Aap Ki Adalat: आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) ने इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते, अपने करियर के बारे में कई बातें की।

Alia Bhatt In Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Alia Bhatt In Aap Ki Adalat

Alia Bhatt In Aap Ki Adalat: आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) का फिल्मी करियर बहुत अच्छा चल रहा है। उनके पास अभी 'कलंक', 'ब्रम्हास्त्र', 'गली बॉय', 'तख्त', 'सड़क 2' जैसी की फिल्में हैं। फिल्मों के अलावा वह रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं। इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में उन्होंने रणबीर संग अपने रिश्ते, अपने करियर के बारे में कई बातें की।

जब 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि आपका नाम वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा गया, लेकिन आपने कभी कुछ कहा नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि अगर कुछ सच्चाई होती है तो मैं मना नहीं करती हूं कुछ। जब उनसे कहा गया कि आप आजकल रणबीर कपूर के साथ बहुत नजर आ रही हैं, हर मैग्जीन और अखबार में आपकी तस्वीर उनके साथ छप रही है। इस पर आलिया ने कहा इस बार भी मैं कुछ नहीं बोलूंगी। फिर वो अचानक शर्म से लाल हो गईं। आलिया ने कहा कि पहले मैं अपना चेहरा छिपा रही हूं जो लाल हो गया है। इसके बाद आलिया ने कहा मैं कोई बयान नहीं दूंगी। लेकिन उनके हाव भाव देखकर तो यही लग रहा था कि दाल में कुछ काला जरूर है।

आलिया ने बताया कि किस तरह वह अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखने और उनसे मिलने के लिए स्कूल बंक करती थीं। आलिया ने अपने अभिनय से लोगों को हर बार हैरान करके रख दिया है। आलिया ने अपना डेब्यू करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था।

शो के दौरान जब आलिया से पूछा गया कि, "क्या करिश्मा, गोविंदा और शाहरुख खान की फिल्मों को देखने के लिए आप स्कूल बंक करके जाती थीं?" तो आलिया ने मुस्कुराकर हिचकिचाते हुए इसका जवाब दिया कि, "हां, कभी-कभी।" इसके बाद आलिया से पूछा गया कि, "क्या आपकी इच्छा थी कि आप 'कुछ कुछ होता है' जैसी कोई फिल्म करें?" इस पर उन्होंने कहा, "हां, उस तरह की फिल्म।"

आलिया ने आगे कहा, "लेकिन यह इच्छा लगभग पूरी हुई है। क्योंकि करण जौहर ने ही निर्देशन किया था।" आलिया ने अपनी पहली फिल्म का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि, "मैं बहुत नर्वस थी। लेकिन नर्वस होना तो अच्छी बात है, क्योंकि यह आपको अच्छा बना देता है।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन