1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राजी' में दिखेगा आलिया भट्ट का नया अवतार

'राजी' में दिखेगा आलिया भट्ट का नया अवतार

 Published : Nov 15, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 04:25 pm IST

आलिया की फिल्म 'राजी' हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत ' पर आधारित है। फिल्म 'राजी' 11 मई 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

alia bhatt razi- India TV Hindi
alia bhatt razi

मुंबई: मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि दर्शक उन्हें इस फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में देखेंगे। आलिया मंगलवार को लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड के दूसरे संस्करण में शामिल हुईं।

समारोह से इतर उन्होंने कहा, "पहली बार मैं एक पीरिडय फिल्म कर रही हूं और यह सच्ची कहानी पर आधारित भी है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।"

आलिया की फिल्म 'राजी' हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत ' पर आधारित है। फिल्म 'राजी' 11 मई 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन