आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनीन फिल्मों को लेकर या कभी अपनी लव लाइफ को लेकर। इस बार भी वह सुर्खियां बटोर रही हैं। मगर इस बार किसी फिल्म या रिलेशनशिप को लेकर नहीं बल्कि अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। आपको बता दें आलिया भट्ट ने एक अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने अपने इस अपार्टमेंट की डबल पेमेंट की है।
Related Stories
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इस अपार्टमेंट की कीमत 7.86 करोड़ है। मगर आलिया ने इस फ्लैट की दोगुनी कीमत दी है। यह अपार्टमेंट सनसाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड का है। आलिया इसके डायरेक्टर्स में से एक हैं। आलिया ने इस फ्लैट के लिए 65 लाख स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है।
आलिया को इस अपार्टमेंट के साथ 2 पार्किंग एरिया एलॉट किए गए हैं। यह अपार्टमेंट 2300 स्कवायर फीट में मुंबई के जुहू में बना हुआ है। आलिया बॉलीवुड में कदम रखने के बाद तीसरी प्रोपर्टी में इंवेस्ट कर रही है।
आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। यह 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।इसके बाद उनकी रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होने वाली है। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। इन दिनों आलिया अपनी आने वाली फिल्म कलंक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं। आलिया का कंलक के लिए लुक भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। साथ ही एक गाने के लिए डांस करती हुई वीडियो भी लीक हो गई है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' यूपी में हुई टैक्स फ्री
Total Dhamaal: अनिल कपूर और अजय देवगन की फिल्म का पहला गाना 'पैसा ये पैसा' हुआ रिलीज