1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बहन के रिसेप्शन में आलिया भट्ट का दिखा सबसे खूबसूरत लुक, तस्वीरें देखते ही आप हो जाएंगे दोबारा दीवाने

बहन के रिसेप्शन में आलिया भट्ट का दिखा सबसे खूबसूरत लुक, तस्वीरें देखते ही आप हो जाएंगे दोबारा दीवाने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2019 04:10 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 04:10 pm IST

आलिया अपनी बहन के रिसेप्शन में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। आलिया व्हाइट कलर के लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

Alia Bhatt mukesh batt sakshi bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : YOGEN SHAH

Alia Bhatt Look: फिल्म डायरेक्टर मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड मजाहिर से शादी रचा ली है। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैश शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन रखा गया। जिससे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की, लेकिन सभी का ध्यान आलिया भट्ट न अपनी ओर खींचा।

जी हां आलिया अपनी बहन के रिसेप्शन में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। आलिया व्हाइट कलर के लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

बहन के रिसेप्शन में आलिया ने व्हाइट कलर का चिकनकारी लहंगा पहना है। इसके साथ ही उनकी स्ट्रेपड चोली बेहद शानदार लग रही है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपिस्टिक लगा रखी थी।

अपने इस लुक से आलिया हमेशा की तरह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। हेयरस्टाइल में आलिया ने बन बनाया हुआ है। ज्वैलरी में आलिया ने सिर्फ स्टेटमेंट ईयरिंग्स कैरी कर रखे थे जो उनके लुक पर काफी फब रहे थे।

Alia Bhatt mukesh batt sakshi bhatt
Alia Bhatt mukesh batt sakshi bhatt

आलिया के इस लुक में उनके ड्रेस से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल सब परफेक्ट था। इस लहंगे में वह इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि हर किसी की निगाहें उन पर टिकी थी।

Alia Bhatt mukesh batt sakshi bhatt
Alia Bhatt

आपको बता दें कि आलिया इस साल कंलक फिल्म में नजर आने वाली है।

एयरपोर्ट पर एक बार फिर ब्लैक लुक में कहर बरपाती नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखें तस्वीरें

'Thackeray' के प्रमोशन के दौरान अमृता राव के जबरदस्त लुक ने किया सभी को इम्प्रेस, ड्रेसिंग सेंस है काबिले तारीफ

जयपुर के कारीगरों ने कंगना रनौत को बनाया मणिकर्णिका, पहनी शादी में 10 किलो की साड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल