1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' की रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब आएगी मूवी

आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' की रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब आएगी मूवी

 Published : May 20, 2019 04:56 pm IST,  Updated : May 20, 2019 05:02 pm IST

'सड़क 2' फिल्म पहले 25 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी।

'सड़क 2' - India TV Hindi
'सड़क 2' 

मुम्बई: आलिया भट्ट, आदित्य राय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट की ‘सड़क2’ अब अगले साल 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ‘फॉक्स स्टार स्टूडियो’ ने सोमवार को फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा की, यह फिल्म पहले 25 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी। 

स्टूडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘ ‘सड़क2’ 10 जुलाई 2020 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।’’ यह 1991 में आई फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन भी महेश भट्ट ही करेंगे। 

आलिया भट्ट और महेश भट्ट पहली बार इस फिल्म में एकसाथ करेंगे। 

ये भी पढ़ें:

De De Pyaar De Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल 

अर्जुन रामपाल प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला सेलिब्रेट कर रहे हैं Babymoon, दोनों की रोमांटिक तस्वीर वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन