1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट हुईं दीपिका पादुकोण के 'पद्मावती' लुक पर फिदा, कही ये बात

आलिया भट्ट हुईं दीपिका पादुकोण के 'पद्मावती' लुक पर फिदा, कही ये बात

 Published : Oct 27, 2017 11:00 am IST,  Updated : Oct 27, 2017 11:02 am IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘घूमर’ जारी किया गया है, जिसे दीपिक पर ही फिल्माया गया है। ट्रेलर के बाद अब फिल्म के इस गाने की भी खूब तारीफें हो रही हैं।

alia deepika- India TV Hindi
alia deepika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘घूमर’ जारी किया गया है, जिसे दीपिक पर ही फिल्माया गया है। ट्रेलर के बाद अब फिल्म के इस गाने की भी खूब तारीफें हो रही हैं। भव्य महल से लेकर दीपिका के डांस और उनके लुक्स को काफी चर्चे हैं। चारों ओर फिल्म में दीपिका के इस लुक की वाह वाही की जा रही है। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट भी खुद को दीपिका की तारीफ करने से रोक नहीं पाई हैं। उनका कहना है कि 'पद्मावती' में दीपिका पद्मावती के रूप में बेहद शानदार दिख रही हैं और वह ऐसी कभी नहीं दिख सकती हैं।

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान आलिय ने कहा, "मैंने अभी इस प्रदर्शन को नहीं देखा है, लेकिन मैंने ट्रेलर देखा और मुझे लगता है कि पद्मावती के रूप में दीपिका पादुकोण बेहद शानदार हैं और मुझे पता है कि मैं ऐसी कभी नहीं दिख सकती हूं और न ही इस तरह काम कर सकती हूं।"

उन्होंने कहा, "वह एक रानी की तरह नजर आ रही है और मैंने उनसे कहा भी कि 'आप बहुत प्यारी और प्रेरणादायक हो' और मैं जानती हूं कि वह इस फिल्म में छा जाएंगी।" आलिया ने कहा कि वह वास्तव में इस फिल्म का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन