Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ex wife सुजैन की जन्मदिन पार्टी में ऋतिक रोशन बने खास मेहमान

Ex wife सुजैन की जन्मदिन पार्टी में ऋतिक रोशन बने खास मेहमान

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Oct 27, 2017 07:40 am IST, Updated : Oct 27, 2017 07:45 am IST

ऋतिक रोशन और सुजैन खान कुछ वक्त पहले ही तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए हैं। लेकिन इसके बाद भी अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। कभी बच्चों के साथ मस्ती करते तो कभी पार्टी में धमाल मचाते हुए। अपने परिवार के लिए ऋतिक और सुजैन अक्सर एक दूसरे के साथ...

Sussanne Khan Birthday Party- India TV Hindi
Sussanne Khan Birthday Party

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान कुछ वक्त पहले ही तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए हैं। लेकिन इसके बाद भी अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। कभी बच्चों के साथ मस्ती करते तो कभी पार्टी में धमाल मचाते हुए। अपने परिवार के लिए ऋतिक और सुजैन अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आ ही जाते हैं। अब एक बार फिर से इन दोनों को बेहद खूबसूरत वक्त एक दूसरे के साथ बिताते हुए देखा गया है। दरअसल 26 अक्टूबर को सुजैन ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनके इस खास दिन पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन इन सबके बीच सुजैन के एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन इस पार्टी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए।

बता दें कि सुजैन ने गुरुवार को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर करण जौहर, सोनाली बेंद्रे, ट्विंकल खन्ना जैसे सितारे पहुंचे। पार्टी में सुजैन ने अपने भाई और अभिनेता जायद खान के साथ एंट्री ली। इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें सभी सितारे मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सुजैन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके साथ लिखा, "मेरी जिंदगी के सभी खूबसूरत लोगों को मुझे खास महसूस करवाने के लिए शुक्रिया।" इस तस्वीर में ऋतिक और सुजैन के अलावा जायद खान भी दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि ऋतिक ने कुछ वक्त पहले ही गोवा में अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर भी सुजैन को रोशन परिवार के साथ देखा गया था। गौरतलब है कि ऋतिक और सुजैन पिछले ही साल तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। हालांकि इनकी तलाक की सही वजह अब तक सामने नहीं आई है। (Bigg Boss 11: अर्शी खान पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 50 साल के शख्स से कर चुकीं हैं शादी, 10 क्रिमिनल केस दर्ज)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement