1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट: सड़क 2 में 'डायरेक्टर' महेश भट्ट के साथ काम करना आसान नहीं होगा

आलिया भट्ट: सड़क 2 में 'डायरेक्टर' महेश भट्ट के साथ काम करना आसान नहीं होगा

 Published : Apr 28, 2019 08:23 pm IST,  Updated : Apr 28, 2019 08:24 pm IST

फिल्ममेकर महेश भट्ट 'सड़क 2' से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं और पहली बार वह अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे।

 Alia Bhatt, Mahesh Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt, Mahesh Bhatt Image Source : INSTAGRAM

फिल्ममेकर महेश भट्ट 'सड़क 2' से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं और पहली बार वह अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे। पिता के साथ पहली बार काम करने को उत्साहित आलिया ने कहा कि वह एक पिता के तौर पर उन्हें समझती हैं लेकिन पेशेवर तौर पर उनके साथ काम करना बिल्कुल अलग अनुभव होगा। आलिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''यह बिल्कुल आसान नहीं होगा। मैं एक डायरेक्टर के तौर पर उन्हें नहीं जानती। मैं एक पिता के तौर पर उन्हें जानती हूं। एक डायरेक्टर के तौर पर उनके साथ काम करना एकदम अलग अनुभव होगा। मैं उत्साहित हूं। यह एक रोमांचक फिल्म है।''

आलिया ने बताया कि ‘सड़क’ के अभिनेता संजय दत्त ने ही उन्हें फिल्म का सीक्वल बनाने और एक बार फिर निर्देशन में आने के लिए प्रेरित किया। भट्ट के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 1999 में आई ‘कारतूस’ थी।

साल 1991 में आई ‘सड़क’ में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे। दोनों ही फिल्म के सीक्वल में भी नजर आएंगे। 'सड़क 2' अगले साल 25 मार्च को रिलीज़ होगी।

आलिया की 'कलंक' हाल ही मे रिलीज़ हुई है। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इसके अलावा आलिया के पास अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र', करण जौहर की 'तख्त', संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह', राजामौली की RRR भी है।

(इनपुट- भाषा)

Also Read:

क्या कार्तिक आर्यन और जैकलीन फर्नांडिस चश्मे बद्दूर के सीक्वल में आएंगे नज़र?

अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति 11 अगस्त में होगा शुरू, इस टीवी शो को करेगा रिप्लेस

करण जौहर ने बताया काजोल को किस बॉलीवुड स्टार पर था क्रश

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन